डोईवाला। स्वतंत्रता दिवस पर पब्लिक इंटर कॉलेज मे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।छात्र छात्राओ को मेरी माटी मेरा अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। ध्वजारोहण गन्ना समिति डोईवाला के अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा,सभासद गौरव मल्होत्रा,शिक्षक अश्वनी गुप्ता,आलोक जोशी आदि मौजूद थे।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज मे ध्वजारोहण विद्यालय की प्रबंधक रमा गुसाई ने किया,उन्होंने छात्राओ को आजादी की महत्ता के बारे मे बताया।मौके पर प्रधानाचार्य सुरेखा,नारायण दास नारंग,मनीष कुमार,सतपाल आनंद शिक्षिका चंचल कपूर,रीना गोयल,राजेश थपलियाल आदि मौजूद थे।
शुगर मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिह ने पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्राओ द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए उन्हे पुरूस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया। मौके पर ए0के0पाल,सुषमा आर्य,नीना संधू आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

