हमारा बूथ सबसे मजबूत अभियान को लेकर भाजपाईयों ने की बैठक

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश

डोईवाला – बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा डोईवाला मण्डल के अन्तर्गत चांदमारी शक्ति केन्द्र पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने बैठक कर बूथ सत्यापन एवम पन्ना प्रमुख सत्यापन करने पर जोर दिया चांदमारी शक्ति केंद्र प्रवासी मनमोहन नौटियाल ने बूथ समिति के सदस्यों को “हमारा बूथ सबसे मजबूत ” के लक्ष्य के तहत कार्य करने का आह्वान किया ! शक्ति केंद्र संयोजक विनीत राजपूत ने कहा कि बूथ समिति पार्टी की महत्वपूर्ण इकाई है मजबूत बूथ कमेटी के द्वारा हम आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में अच्छे परिणाम लाएंगे ! बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, शक्ति केन्द्र संयोजक विनित राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील वर्मा, बूथ अध्यक्ष हरविंदर सिंह हंसी, अशोक कुमार, नासिर अहमद, सुमित राजपूत, निशु वर्मा, विशाल, राजेंद्र सिंह, मनीष वर्मा, कुलदीप आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *