डोईवाला – यूथ क्लब जॉली ग्रांट और भाजयुमो डोईवाला की ओर से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का जॉली ग्रांट में शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे युवाओं को कबड्डी, कुश्ती, खो खो वॉलीबॉल, फुटबॉल जैसे खेलों में ज्यादा रुचि दिखानी चाहिए खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपने जीवन में विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करती है तथा चुनौती परिवर्तन की सूरत में डटकर मुकाबला करना सिखाती है खिलाड़ियों के लिए स्थानीय फील्ड,ट्रैक अन्य स्थलों पर किस प्रकार से तैयारी की जाती हैं वह खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेकर ही बेहतर ज्ञान हासिल कर सकता है जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि वॉलीबॉल और अन्य जैसे खेलों में नियमित रूप से भाग लेने से शारीरिक विकास को भी बढ़ावा मिलता है वही खेल सफलता के लिए अवसर प्रदान करते हैं तथा एक खिलाड़ी में आत्मविश्वास पैदा कर उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित भी करना चाहिए प्रतियोगिता में अलग-अलग क्षेत्र की 20 टीमों ने भाग लिया! जिसमें हर्रावाला ने यूथ क्लब जॉली ग्रांट को 25-17 से और बलोनी क्लब ने भूमिका क्लब को 21-18 से हराया, बाकी सभी मैचों का निर्णय देर रात को होगा, कार्यक्रम में दिनेश त्रिपाठी मनीष छेत्री,गणेश रावत, विशाल पाल, मनीष पाल, आशीष मनवाल, राहुल सिंदवाल, ललित जायसवाल आदि मौजूद रहे

