डोईवाला – भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 99 वी जयंती सुशासन के रूप में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो मनाई गई, कार्यक्रम संयोजक मंडल महामंत्री रविंदर बेलवाल कहां कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में भाजपा सभी मोर्चा ने नगर मंडल के 14 शक्ति केन्द्रो पर पुष्पांजलि और श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई! डोईवाला में मुख्य वक्ता जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहां कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई आज भले ही काया से बीच हमारे बीच नहीं है लेकिन छाया से वे हम सबके बीच सदैव रहेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न देकर और 25 दिसंबर उनके जन्म दिवस को सुशासन दिवस घोषित कर एक आदर्श जीवन शैली के राजनेता प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सेवा का सम्मान किया है! कुड़कावाला शक्ति केंद्र संयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी और मुख्य वक्ता पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मनदीप बजाज ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने हिंदी का मान बढ़ाया, जनता पार्टी की सरकार के दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ में अटल पहले भारतीय विदेश मंत्री थे जिन्होंने हिंदी में भाषण देकर पूरे विश्व को चौका दिया था, लच्छीवाला मे मुख्य वक्ता पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था कि जिस दिन हम बहुमत में आएंगे, उस दिन धारा 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक को समाप्त करना और समान नागरिक संहिता उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा, वर्तमान भाजपा केंद्र सरकार ने उनकी कही हुई बातों को पूरा कर दिखाया है! कार्यक्रम मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह पम्मी राज, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, एडवोकेट रामेश्वर प्रसाद लोधी,विनय सावन, गीता सावन अजय लोधी प्रकाश कोठारी, हरीश कोठारी, सुशील जायसवाल,पंकज शर्मा,अवतार सिंह सैनी, सुनील लोधी, सुंदर लोधी, नौशाद अली, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!

