जनता का भरोसा हैं कांग्रेस:– मोहित उनियाल

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश

डोईवाला -कांग्रेस स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राज्य आंदोलनकारी श्री कृपाल सिंह सरोज एवं पूर्व सैनिकगजेंद्र विक्रम शाही एवं पूर्व सैनिक धीरज थापा को सम्मानित किया गया
इस मौके पर सभी ने अपने विचार रखें और श्रीमती अंशुल त्यागी जी ने कहा कि आज 138 साल कांग्रेस की स्थापना दिवस को पूर्ण होकर 139 में वर्ष में हम प्रवेश कर रहे हैं नागपुर में 10 लाख लोगों के बीच अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खड़गे ने तिरंगा फहराया और सभी को कांग्रेस की रीतियों और नीतियों के विषय में बताया कि कांग्रेसी वह पार्टी है जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी 190वर्ष की अंग्रेजों की गुलामी से देश कांग्रेस के ही समय आजाद हुआ
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं राज्य आंदोलनकारी श्री कृपाल सिंह “सरोज” ने कहा
कि, 2014 से भाजपा के राज ने बता दिया है की, पिछले 70 वर्षों में कांग्रेस ने क्या किया और क्या नहीं जितने भी बड़े-बड़े संस्थान कांग्रेस ने बनाए थे, आज भाजपा या तो उनका नाम बदल रही है या उनको बेच रही है और अडानी अंबानी से दोस्ती निभा रही है कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल ने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस विजय की ओर अग्रसर है और 2024 में भारतीय जनता पार्टी को स्वयं समझ आ जाएगा की अब वह सत्ता में ज्यादा दिन तक नहीं रह सकती तुम्हें उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल श्रीमती अंशुल त्यागी जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कांग्रेस जिला बूथ प्रभारी गजेंद्र विक्रम शाही पूर्व सैनिक अर्ध सैनिक संगठन के महासचिव धीरज थापा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय आंदोलनकारी कृपाल सिंह रावत, सरोज त्यागी ब्राह्मण समाज समिति के ऋषिकेश के अध्यक्ष रवि त्यागी जी, जिला सचिव अनुज त्यागी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बर्फ सिंह पोखरियाल, ब्लॉक अध्यक्ष श्यामपुर सुमन रानी , सरस्वती रतूड़ी,मीनाक्षी थापा , अंजलि कश्यप, कोमल गीता घनाटा, कमल रावत विजय बिष्ट डोबरियाल राकेश कंडियाल भजन सिंह चौहान, मकानी देवी,संगीता राणा, मंजू राणा,आशा पुरोहित, सकुंतला देवी आदी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *