देहरादून। श्री राम जन्म भूमि अयोध्या से पूजित अक्षत कलशों के श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम धोलास पहुंचने पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य डा0 बिपिन जोशी ने कहा श्री राम मंदिर कोई सामान्य मंदिर नही है 500 साल के संघर्ष और लाखों राम भक्तों के बलिदान से सुप्रीम कोर्ट से जीत के बाद आजयह शुभ घड़ी आई है,
श्री धोलेश्वर महादेव मन्दिर भजन मंडली द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई मेरी झोपडी के भाग आज खुल जायेंगे राम आयेंगे….. सजा दो घर को गुलशन सा मेरे प्रभु राम आए हैं… भजनों के बाद राम भक्तों ने राम नाम का सुमिरन करते हुवे पूरे गांव में भव्य शोभा यात्रा और प्रसाद वितरण किया, मंदिर में वापस लौटकर राम जन्म भूमि अयोध्या से आए पवित्र पूजित अक्षत कलश मात्र शक्तियों और राम भक्तों को भेंट किए गए, आज के कार्यक्रम में श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक आचार्य डा0 बिपिन जोशी, डा0 मथुरा दत्त जोशी, ग्राम प्रधान रजनी नेगी,राधा बिष्ट, कमला बिष्ट,लक्ष्मी बिष्ट,गोपाल दत्त जोशी, भगवती जोशी,विमला जोशी,एडवोकेट तनुज जोशी, आशीष कुमार आदि का विशेष का सहयोग रहा।

