अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की शाखा ने अपनी मांगो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ को दिया ज्ञापन

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति

संजय अग्रवाल
डोईवाला। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा डोईवाला के सभी कार्यकर्ताओ ने शाखा प्रभारी राजेश मंचल की अगुवाही मे आज अपनी मांगो को लेकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता एवम शहरी विकास मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी के भाई श्री ईश्वर चंद अग़वाल एवम भाजपा के मण्डल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के शाखा प्रभारी राजेश मंचल ने कहा कि करीब तीन महीने से अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ पुरे प्रदेश मे नगर निगमो मे ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ उत्तराखंड के निकायों के सफाई कर्मचारी स्थाईकरण की मांग, ठेकेदारी प्रथा के विरुद्ध, डॉ. रयाल् कमेटी की सिफारिश लागू कराने हेतु, पुरानी पेंशन , बीमा आदि मुद्दों पर आंदोलनरत है।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के सभी शाखाओ द्वारा विभिन्न SDM और विधायकों दवरा भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज चुके हैँ मगर मुख्यमंत्री साहब अभी तक चुप्पी साधे हुए हैँ इस कारण अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ द्वारा उत्तराखंड के सभी कार्यकर्ताओ के साथ 12 फरवरी को देहरादून मे विशाल महारैली कर सचिवालय कूच करेंगे जरुरत पढ़ने पर आमरन अनशन भी किया जायेगा। I
इस दौरान भाजपा के नेता ईश्वर चंद अग्रवाल जी एवम भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि आप लोगो द्वारा दिया मांग पत्र विधायक जी को एवम मुख्यमंत्री जी को भेजा जायेगा और जल्द जल्द मांग पूरी करने के लिए निवेदन करेंगे। इस मोके पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के शाखा प्रभारी राजेश मंचल शाखा , उपाध्यक्ष सोमा देवी चौ
विनोद कुमार नीरज कुमार सुरेन्द्र मचल,,शिवा अनील कुमार,सूरज घाघट, सुरेन्द्र भगत, अंकुर, प्रमोद सुरेखा, रानी,, नीशू, आशा, बीरु, नरेश, रमेश, विकास, देवांशु,विकास, रेखा,शोभा शीला देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *