देहरादून। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी निशा मस्ताना को उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद की जिला महासचिव नियुक्त किया गया हैं।
आज उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के प्रवक्ता चिंतन सकलानी ने राजधानी देहरादून मे मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुये बताया की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी निशा मस्ताना ने उत्तराखंड राज्य की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा समाज सेवा में सदैव तत्पर रहती हैं, ऐसी जुझारू महिला वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी को उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद की जिला महासचिव मनोनीत किया गया हैं। उनसे आशा व्यक्त की गई हैं की वह सदैव आंदोलनकारी के हित में कार्य करेंगी और उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद की रिति नीतियों को जन जन तक पहुचायेगी।

