कांग्रेस नेत्री सोनी कुरेशी ने मनाई बच्चो के साथ ईद

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

गोपाल शर्मा/ दून रॉयल न्यूज़
डोईवाला। आज ईद के अवसर पर महिला कांग्रेस नेत्री सोनी कुरेशी ने डोईवाला के केशवपुरी बस्ती में गरीब मजदूरों के बच्चो के साथ ईद मनाई। आज महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महासचिव सोनी कुरेशी ने खुद अपने घर पर खाना बना कर डोईवाला के केशवपुरी बस्ती पहुची उनके साथ कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की जिला महासचिव संगीता तोमर भी मोजूद थी. उन्होंने बस्ती में रहने वाले मजदूरों के बच्चो को भोजन बाटा। सोनी कुरेशी ने बताया कि हम खुद तो ईद व कोई भी त्योहार मना लेते है मगर गरीब लोगों के साथ मिल कर त्योहार मनाने का मजा ही कुछ और हे इसी के चलते आज हमने गरीब मजदूरों के बच्चो को अपने हाथों से भोजन खिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *