छात्राओं ने दीपावली पर्व के उपलक्ष में बनाये 101 मिट्टी के दिए

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश धर्म शिक्षा

संजय अग्रवाल

डोईवाला, पब्लिक इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्राओं ने दीपावली पर्व के उपलक्ष में 101 मिट्टी के दिए बनाकर लोगों को पर्व की महत्वता से अवगत कराया। प्रत्येक वर्ष विद्यालय की -छात्राओं द्वारा विभिन्न त्योहारों के अवसर पर रचनात्मक क्रियाकलापों को किया जाता है जिसमें दीपावली पर्व पर मिट्टी के दिए बनाकर बच्चे अपने शिक्षकों कर्मचारियों और सहपाठियों को दिए भेंट करके उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हैं। प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि विद्यालय अपने छात्र-छात्राओं को रचनात्मक क्रियाकलापों से जोडे रखता है जिसमें रक्षाबंधन पर्व पर राखियां बनाना दीपावली पर दिए बनाना वेस्ट मटेरियल से उपयोगी सामान बनाना आदि कार्य हैं। हिंदी विभाग अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में अपने छात्र-छात्राओं को पर्वों की महत्ता से अवगत कराना इस कार्य का उद्देश्य है इस बार देश व राज्य की खुशहाली के लिए 101 दिए बनाकर उन्हें दीपावली पर जलाया जाएगा। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने 150 राखियां बनाकर उन्हें सीमाओं पर तैनात अपनी जवानों के लिए भेजा था। इस कार्य में शिक्षिका अर्चना पाल का भी विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *