दीपावली आते ही गुलजार हुए बाजार, कई तरह के मोमबत्ती और मिट्टी के दीए की मांग

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश धर्म

संजय अग्रवाल

डोईवाला – दीपावली पर्व के नजदीक आते ही नगर के बाजार पूरी तरह से जगमगा गए हैं, किराना,इलेक्ट्रॉनिक से लेकर ज्वेलर्स भी पर्व पर मिल रहे ऑर्डर को लेकर व्यापारी उत्साहित नजर आ रहे हैं,
आगामी 1 नवंबर को दिवाली का पर्व रोशनी के इस त्यौहार मे बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है! पारंपरिक मिट्टी के दीपक बाजारों में महकने लगे हैं! बाजार में वर्तमान में रंग बिरंगी फूलों की झालर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है इन झालरों को महिलाएं ज्यादा पसंद करती है वैरायटी के हिसाब से झालरों के दाम अलग-अलग है इसके अलावा आराध्या लक्ष्मी, गणेश, आर्टिफिशियल माला और पूजा से संबंधित कैलेंडर की बाजार में भरमार है! वही मिठाई की दुकान भी सजने लगी है कुमार पिछले काफी समय से दीपक बनाने में जुटे हुए थे उनके द्वारा बनाए गए दीपक बाजार में भी आ गए हैं लेकिन इसके बावजूद अब कुमार दीपावली पर दिया बनाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं! कुम्हारो द्वारा कई डिजाइन किए गए दीपक लोगों को आकर्षित कर रहे हैं! साथ ही बाजारों में विभिन्न प्रकार की मोमबत्तियां भी मांग अधिक है! देहरादून रोड के व्यापारी ईश्वर चंद अग्रवाल और ऋषिकेश रोड के व्यापारी अनिल महावर ने बताया कि दीपावली पर्व के नजदीक आते ही विभिन्न प्रकार के वस्तुएं उपलब्ध है बताया कि ग्राहक भी इस बार अच्छी खास खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं ग्राहकों की बढ़ोतरी होने से व्यापारियों की चेहरे पर खिल उठे है! दीपावली पर्व पर व्यापार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *