सुप्रीम कोर्ट के जज संजय करोल ने किये बदरी विशाल के दर्शन

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश धर्म

श्री बदरीनाथ धाम ।श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में अतिविशिष्ट अतिथियों तथा श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है‌ रविवार को उच्चतम न्यायालय न्याय मूर्ति संजय करोल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह तथा कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।
बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मंदिर पहुंचने पर सभी अतिथियों का स्वागत किया।
मंदिर में दर्शन तथा पूजा के बाद बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल एवं भाजपा उपाध्यक्ष सौदान सिंह, सांसद पूनम महाजन, रक्षा मंत्रालय की आईएएस ऑफिसर तनुश्री जैन समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों को भगवान का अंगवस्त्र महाप्रसाद भेंट किया। सुप्रीम कोर्ट के जज संजय करोल ने मुख्य पुजारी रावल निवास पर पहुंचकर रावल जी से आशीर्वाद वह भगवान का अंग वस्त्र महाप्रसाद भी ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि जल्दी ही उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ तथा प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरुमीत सिंह कार्यक्रमानुसार भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंच रहे है।
आध्यात्मिक प्रवृत्ति की सुप्रीम कोर्ट के जज करोल ने अलकनंदा के तट पर जाकर पवित्र जल का वंदन भी किया।
बीकेटीसी सीईओ थपलियाल द्वारा अतिथियों के स्वागत के समय बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट वेदपाठी रविंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *