चीनी मिल कर्मचारी प्रसादी हुए सेवानिवृत्त, कर्मचारियों ने दी विदाई

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति

डोईवाला – डोईवाला चीनी मिल से आज कर्मचारी के सेवनित होने पर कर्मचारियों ने उसका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि चीनी मिल में कार्यरत कर्मचारी प्रसादी बहुत ही मेहनती और ईमानदार कर्मचारी है जिसने अपनी 40 साल की सेवा पुरी की अपनी 40 साल की सेवा के दौरान इन्होंने मिल में कहीं जोखिम उठाएं इनके कई बार चोटे भी लगी जिसमें उनके पैरों में बहुत परेशानियां हो गई थी उसके बाद भी यह कर्मचारी बड़ी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करता रहा. आज प्रसादी चीनी मिल से सेवनित हो रहा है हम सबको खुशी है कि प्रसादी भाई सही सलामत स्वस्थ रहे. प्रसादी भाई सभी कर्मचारियों का सम्मान करते हैं उनका चीनी मिल में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा। सबके साथ मिलकर रहना और आपस में कर्मचारियों के साथ संजम मना कर रखना गोपाल शर्मा ने कहा कि परसादी भाई यूनियन में कई पदों पर रहे. कई बार आंदोलन में इन्होंने साथ दिया। हमेशा कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे.
सीटू यूनियन के अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि हम सभी को उन कर्मचारियों का सम्मान करना चाहिए जो लगातार ईमानदारी और मेहनत से काम करता रहे. कामगार यूनियन के अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत ने कहा कि प्रसादी भाई हमेशा कर्मचारी एवं उनके परिवार के लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते हैं उसी के चलते आज उनके कर्मचारी सेवनित होने पर बढ़कर स्वागत कर रहे हैं. सोनू विश्वकर्मा ने कहा कि सभी कर्मचारी आज नम आंखों से प्रसादी भाई के सेवनित होने पर उन्हें विदाई दे रहे हैं. अपने 40 साल के कार्यकाल में हमेशा से ही प्रसादी भाई का व्यवहार सभी के साथ अच्छा रहा आज हम उनको उपहार एवं फूलमाला शॉल उड़ाकर उनका सम्मान कर रहे हैं। कार्यक्रम में विजय वाली, नागेंद्र पांडे, जितेंद्र पंडित, त्रिलोकी सिंह, प्रेम सिंह, प्रीतम सिंह, प्रमोद कुमार, चीनी मिल मधु सिंह के महामंत्री ओमप्रकाश वर्मा अफजल खान आदि दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *