श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो घायल

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार क्राइम गढ़वाल समाचार देश

टिहरी गढ़वाल। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास सुबह दिल्ली के श्रद्धालुओं की एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 350 मीटर गहरी खाई में गिर गई।ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास केदारनाथ धाम से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थीं। थाना कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तोताघाटी के सामने कार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस बल रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गया था। गहरी खाई और दुर्गम रास्तों के बीच राहत कार्य चलाते हुए टीम ने एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया है, जिसे राफ्ट के जरिए नदी के रास्ते से निकालने की प्रक्रिया चली।
आज सुबह जनपद टिहरी गढ़वाल के तोता घाटी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 350 मीटर गहरी खाई में गिरकर नदी किनारे जा पहुँची। वाहन में दिल्ली निवासी युवक और युवती सवार थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुँची और दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने गहरी खाई में उतरकर दोनों घायलों अनीश 22 वर्ष , युवती सोहनी 20 वर्ष तक पहुँच बनाई। घायल युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद राफ्ट के जरिए सुरक्षित कोडियाला पहुँचाया गया, जहाँ से 108 एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया। वहीं लापता युवती की सघन सर्चिंग कर उसे भी सकुशल बरामद कर लिया। ऐसे दुर्गम हालात में दोनों युवाओं अनीश 22 वर्ष घायल, युवती सोहनी, 20 वर्ष की जान बचाना बेहद सराहनीय कार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *