राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने लिया श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन मे भाग

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश धर्म

देहरादून ।देहरादून के डीएल रोड स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में वार्षिक हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र के साथ दून नगरी को कृष्णमय कर दिया। यह आयोजन चैतन्य महाप्रभु के अखंड हरिनाम संकीर्तन परंपरा के तहत किया जाता है, जो कलियुग में सबसे सरल साधना मानी जाती है। मठ रक्षक त्यागी महाराज की अध्यक्षता में और अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के आचार्य स्वामी विष्णु प्रसाद महाराज ने भक्तों के साथ प्रार्थना सभा की।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उपाध्यक्ष आवास सलाहकार परिषद (राज्यमंत्री) श्याम अग्रवाल ने आज डीएल रोड स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ मंदिर में श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन मे भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया कि आप चैतन्य महाप्रभु के दिखाए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को भक्ति, प्रेम और सेवा से भरें और एक ऐसा समाज बनाएं, जहाँ हर दिल में भगवान का नाम और हर मन में दूसरों के लिए सम्मान हो। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने परम पूज्य संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *