पिंडारी ग्लेशियर में लापता ट्रैकर की तलाश तेज

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश

बागेश्वर। थाना कपकोट क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर में ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए अभिषेक चौहान उम्र 28 वर्ष पुत्र रघुराज चौहान वर्तमान निवासी नोएडा (दिल्ली एनसीआर) मूल निवासी ग्राम शेखूपूरा, पोस्ट कन्डेला, तहसील कैराना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) की खोज के लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। खाती गांव से आगे पिंडारी घाटी के दुर्गम इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
गुमशुदा की तलाश के लिए कपकोट पुलिस, स्थानीय ग्रामीण, SDRF, NDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें जुटी हुई हैं। गहरी घाटियों और कठिन रास्तों में सुराग लगाने के लिए आधुनिक ड्रोन कैमरों से सघन सर्चिंग की जा रही है। आसपास के सभी जनपदों और थानों को गुमशुदा के पंपलेट भेजकर सूचित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *