फूलों की घाटी क्षेत्र में लापता व्यक्ति की तलाश जारी।

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश

देहरादून। फूलों की घाटी क्षेत्र में लापता व्यक्ति की तलाश जारी रखते हुए एसडीआरएफ ने लगातार सर्च अभियान जारी रखा।
चमोली जनपद के घाघरिया क्षेत्र स्थित फूलों की घाटी से पूर्व से लापता चल रहे 47 वर्षीय गब्बर सिंह, निवासी हरियाणा, की तलाश में आज एसडीआरएफ पोस्ट घाघरिया की टीम द्वारा पुनः गहन सर्च अभियान चलाया गया। टीम ने संभावित क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों एवं सर्चिंग तकनीकों का प्रयोग करते हुए व्यापक खोजबीन की जा रही है।
एसडीआरएफ टीम द्वारा लापता व्यक्ति की तलाश हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा परिस्थितियों के अनुसार आगे भी सर्च अभियान जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *