शिक्षा व्यवस्था की विफलता के विरोध में निकली शव यात्रा

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति

देहरादून, 20 जून। नीट पेपर लीक, लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी अनियमितताओं और युवाओं के सपनों के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में आज कैंट विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस नेता रितेश छेत्री के संयोजन में शिक्षा व्यवस्था की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई। यह यात्रा यमुना कॉलोनी से प्रारंभ होकर किशन नगर चौक तक पहुंची, जहां शिक्षा व्यवस्था का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर रितेश छेत्री ने कहा कि जिस शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य युवाओं को अवसर, सम्मान और बेहतर भविष्य देना था, वह आज भ्रष्टाचार, पेपर लीक और अत्यधिक आर्थिक बोझ के कारण युवाओं के लिए निराशा और तनाव का कारण बन गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाल ही में कोटा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं के साथ किए गए संवाद का स्वागत करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने देश के करोड़ों युवाओं की पीड़ा को समझने और उसे आवाज़ देने का काम किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत का हर युवा प्रतिभाशाली है और उसकी सफलता में देश की सफलता निहित है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था अवसर देने के बजाय एक “रिजेक्शन सिस्टम” में बदल गई है, जो बच्चों और उनके परिवारों पर असहनीय मानसिक और आर्थिक दबाव डाल रही है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि शिक्षा अधिकार है, व्यवसाय नहीं। आज देश के करोड़ों परिवार महंगी कोचिंग, हॉस्टल और निजी शिक्षा संस्थानों के बढ़ते खर्चों से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में युवाओं को केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि सम्मान, अवसर और उम्मीद की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी के नेतृत्व में ऐसी शिक्षा व्यवस्था की पक्षधर है, जिसमें हर युवा को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिले, गुणवत्तापूर्ण और सस्ती शिक्षा उपलब्ध हो तथा परीक्षा प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह हो।कांग्रेस ने कहा कि युवाओं के सपनों की रक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित करना राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा दायित्व है। यही कारण है कि आज देश का युवा राहुल गांधी जी की बातों में अपने संघर्ष, अपनी आकांक्षाओं और अपने भविष्य की उम्मीद देख रहा है। हम ऐसा भारत बनाना चाहते हैं, जहां किसी युवा को व्यवस्था की विफलताओं की कीमत अपने सपनों या अपने जीवन से न चुकानी पड़े। सम्मान, अवसर और उम्मीद के साथ आगे बढ़ने का अधिकार हर युवा का है और कांग्रेस पार्टी इसी संकल्प के साथ उनके साथ खड़ी है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा, देहरादून पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप जोशी, महामंत्री नवीन जोशी, प्रवक्ता दीप वोहरा, अनुराग गुप्ता, अनिल नेगी, स्वाति नेगी, मुकेश चौहान, राम भगोंल, पीयूष जोशी, कासिम चौधरी, राजीव प्रजापति ब्लॉक अध्यक्ष बबलू, कुलदीप जखमोला, हैप्पी परचा,कृष्णा, समीर कुमार
रेहमान, विशाल भारद्वाज, आदित्य मंडोला इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *