आगामी चुनाव रणनीतियों पर चर्चा

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की महत्वपूर्ण बैठक देहरादून में हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने की। बैठक में आगामी 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण राजनीतिक और जनहित के मुद्दों पर भी मंथन किया जा रहा है। कांग्रेस की इस अहम बैठक को आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने, चुनावी तैयारियों और राज्य के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया। उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव रणनीति पर चर्चा करने के साथ फीडबैक लिया। उन्होंने उत्तराखंड में कांग्रेस एकजुट है और मजबूती से चुनाव लड़ेगी। राजपुर रोड स्थित एक होटल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी लेने के साथ आगामी चुनाव रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा, जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी देवभूमि बुलाती हैं तो मुझे अच्छा लगता है। मेरा उत्तराखंड से लगाव रहा है। उन्होंने आने वाले समय में प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी अन्य शीर्ष नेता उत्तराखंड आएंगे। राहुल गांधी ने कहा पेपर लीक प्रकरण के साथ ही मंदिरों में चढ़ावा चोरी करने का गंभीर मामला है। पेपर लीक से जहां युवाओं के सपने टूट रहे हैं, वहीं चढ़ावा चोरी से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। उत्तराखंड देवभूमि है, यहां से चढ़ावा चोरी का संदेश पूरे देश जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *