माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में हुई घट स्थापना

उत्तराखंड धर्म

देहरादून। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में आज घट स्थापना, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, विशेष पूजा अर्चना और भजन कीर्तन के साथ विशेष शारदीय नवरात्रि पूजा अनुष्ठान का विधि विधान के साथ सुभारंभ हुआ।
मंदिरकेसंस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने बताया ,आज प्रातः, मां काली, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती की प्रतीक पिंडियों को पवित्र गंगाजल से स्नान कराया गया, नए वस्त्र आभूषण धारण कराए गए, विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्री दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया।
दिन में भजन मंडली ने लाल लाल चुनरी सितारों वाली, जिसे ओड कर आई मां शेरों वाली……. मां की हर बात निराली है जैसे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, सायंकाल में विशेष श्रृंगार और आरती का कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में डा0 मथुरा दत्त जोशी, भागवती जोशी, गीता जोशी, शुशील पुरोहित, राजीव अग्रवाल, संतोष ढोढियाल, हर्षपति लसियाल, ऋषिपाल, अखिलेश भट्ट आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *