धामावाला वार्ड में प्रारंभ किया गया दीवार लेखन का कार्य

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। पूरे प्रदेश में दीवार लेखन का कार्य शीर्ष नेतृत्व भाजपा द्वारा चलाया जा रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन द्वारा धामावाला वार्ड 26 साधुराम इंटर कॉलेज के पास शैली गेस्ट हाउस के सामने से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रईस अंसारी के नेतृत्व में दीवार लेखन का कार्य प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर रईस अंसारी ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूरे प्रदेश में दीवार लेखन का कार्यक्रम सक्रियता के साथ उत्साह पूर्वक चलाया जा रहा हैं। भाजपा कार्यकर्ता स्वेच्छा से अपनी-अपनी दीवारों पर लेखन का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने मार्गदर्शन करते हुये बताया की दीवार लेखन व पोस्टर के जरिए भाजपा की ओर से अब की बार 60 के पार का नारा दिया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता के साथ ही मास्टर शकील, गुलफाम शेख, अंकुर जैन, मंसूर खान, हिना खान, अमजद, तौसीफ खान, मोबीन अहमद, शमशाद, जतिन खुराना, दिनेश अरोड़ा, भूमि पत्ता, सुमित सहगल, सरना, सिमरनजीत सिंह, जेसी रेखी, अमजद, मोहम्मद आजम, असद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *