पाँचवा निशुल्क वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज कोविड19 वैक्सिनेशन की डोज़ का पाँचवा निशुल्क कैम्प शिव सेना नेत्री निधि गुप्ता के नेतृत्व में शिव सेना मुख्यालय पर लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में गोविंद गढ़, श्री राम पुरम, विजय पार्क के लोगो ने वैक्सीन लगवाई। शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने भी अपनी कोविड की दूसरी डोज़ भी कैंप मे लगवाई। उन्होंने बताया कि शिव सेना मुख्यालय पर जनता की सेवा के लिए निरंतर प्रयास जारी रहते है। डॉक्टर सुरीला के नेतृत्व में टीकाकरण हुआ। कैम्प मे आशा नेत्री आरती, पूजा, सुनीता आदि मौजूद रही। इस अवसर पर जितेंद्र निर्वाल, रोहित बेदी, सूरज सोनकर, राम अवतार गुप्ता, संजय अरोरा, निधि बजाज, विकास मल्होत्रा, जशन चंडोक आदि शिव सैनिक उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *