भाजपा बूथ अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज भाजपा वार्ड नं 17 चुक्खूवाला के बूथ अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें प्रत्येक बूथ की समितियों पर चर्चा की गई और उनके द्वारा किये जा रहे सम्पर्क अभियानों की प्रगति पर चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी हरीश नारंग द्वारा आगामी चुनाव हेतु सभी बूथ समितियों में और सक्रिय व्यक्तियों को भाजपा के साथ जोड़ने और आम जनता तक भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार की जनउपयोगी नीतियों व कार्यों को पहुंचाने के विषय में चर्चा की गई। इस अवसर पर हर घर तक भाजपा और उसकी नीतियों को पहुंचाने हेतु बूथ अध्यक्षों को निर्देशित किया गया और सहयोग की अपेक्षा के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से पार्षद सतीश कपूर, राजकुमार खत्री, अरुण शाह, श्रीमती लक्ष्मी पाल, विनोद ध्यानी, नीरू वोहरा, सागर सोनकर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *