अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों में पढ़ने हेतु सी.एम.एस. छात्र आराध्य को आमन्त्रण

उत्तर प्रदेश समाचार शिक्षा

लखनऊ, 24 फरवरी। सिटी मान्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्र आराध्य पाठक को अमेरिका के दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने उच्चशिक्षा हेतु अपने यहाँ पढ़ने हेतु आमन्त्रित किया है। इन अमेरिकी विश्वविद्यालयों में यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास एवं यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स हैं। आराध्य ने अपनी इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस प्रतिभाशाली छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र ऐसा विद्यालय है जो एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को भी विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में अब तक सी.एम.एस. के 50 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *