माय वोट इज माय फ्यूचर पावर ऑफ वन वोट – वोट के महत्व पर प्रतियोगिता आयोजित

शिक्षा हरियाणा समाचार

फरीदाबाद। जिला शिक्षा विभाग के आदेशानुसार एन आई टी तीन फरीदाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और गाइड्स ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में माय वोट इज माय फ्यूचर पावर ऑफ वन वोट विषय पर वोट के महत्व पर प्रतियोगिता आयोजित की। भारत सब से बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इसलिए प्रत्येक वोट का महत्व और भी बढ़ जाता है।विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बालिकाओं को वोट बनवाने के लिए संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के अंतर्गत भारत के सभी नागरिकों को वोट डालने का अधिकार दिया गया है जिस के लिए हमें फॉर्म संख्या छ को भर कर, एक फोटो, आयु का प्रमाण पत्र तथा स्थाई निवास के प्रमाण पत्र के साथ अपने क्षेत्र के बी एल ओ को अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करना होता है जिससे हम वोटर के रूप में रजिस्टर हो जाते है व हमारा वोटर कार्ड बनने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है और हमारा वोटर कार्ड हमारे स्थाई पत्ते पर पहुंच जाता है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हमें अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर छात्राओं ने वोट बनवाने के लिए प्रेरित करने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी भागीदारी की। राजनीति शास्त्र प्रवक्ता प्रियंका रानी हम वोटर के रूप में अपने आप को रजिस्टर करवाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया भी अपना सकते हैं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अपना वक्तव्य प्रस्तुत करने के लिए नेहा तथा पोस्टर बनाने वाली सभी छात्राओं सिया, कृतिका, स्नेहा, आस्था, हर्षिता, रितिका, वंशिका और सोनाली को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजन के लिए प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने प्राध्यापिका डॉक्टर जसनीत और डॉक्टर प्रियंका एवम सभी छात्राओं का स्वागत और अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *