डोईवाला। आम आदमी पार्टी डोईवाला द्वारा लगातार चलाए जा रहे डोईवाला के वार्ड नम्बर 1 के सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मान की कड़ी में आज रविवार को सुबह डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नम्बर 1 में कार्यक्रम किया गया, जिसमें वार्ड नम्बर 1 मिस्सरवाला डोईवाला निवाशी चीनी मिल डोईवाला से रिटायर कर्मचारी भोला प्लम्बर भाई व उनकी पत्नी को पूर्व सभासद गोपाल शर्मा व महिला आप नेत्री सोनी कुरैशी मेडम के द्वारा शॉल उड़ा कर सम्मानित किया गया साथ मे उनका पुत्र ओम प्रकाश आदि लोग भी मोजूद थे। गोपाल शर्मा ने बताया कि भोला भाई बहुत अच्छे इंसान है और समाज मे इनकी अहम भूमिका है इसी के चलते हम लगातार डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नम्बर 1 के समस्त रिटायर कर्मचारियों को किया जाएगा।

