स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री

देहरादून 20 अगस्त। जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का गुरूवार को लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए राज्य […]

Continue Reading

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने जारी किए अधिकारियों को निर्देश

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण में ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध बनाने के लिए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तकनीकी खामियों के तत्काल समाधान और आवेदकों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के दृष्टिगत अधिकारियों को निर्देश दिए। तकनीकी त्रुटि के कारण स्वतः निरस्त अथवा स्वीकृत हुई 399 पत्रावलियों को दोबारा प्रस्तुत कराने […]

Continue Reading

कुंभ मेला-2027 : सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि […]

Continue Reading

उत्तराखंड बोर्ड ने घोषित किया परीक्षाफल सुधार परीक्षा का रिजल्ट

रामनगर/देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षाफल सुधार परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये है। परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2026 के तहत हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 83.13 फीसदी रहा जबकि इण्टरमीडिएट में परीक्षा परिणाम 73.35 फीसदी रहा। इसके साथ ही अब बोर्ड परीक्षा के कुल परीक्षा परिणामों के […]

Continue Reading

पिक-अप वाहन का पिछला टायर निकला, दो की मौत, तीन घायल

देहरादून। देहरादून की ओर से आ रहे पिक-अप वाहन का पिछला टायर अचानक निकल जाने के कारण वाहन अनियत्रित होकर सडक किनारे डिवाइडर से टकरा गया, जिसके परिणाम स्वरूप दो की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः करीब 10.40 बजे कोतवाली डोईवाला मणिमाई मन्दिर के पास सडक […]

Continue Reading

सड़क सुरक्षा को लेकर गठित अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

देहरादून 19 अगस्त। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, सड़क सुरक्षा उपायों, ब्लैक स्पॉट के सुधार सहित जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने सड़क दुर्घटनाओं में […]

Continue Reading

जनपदों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हर माह होगी समन्वय बैठक

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जनपदों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा शासन एवं जनपद स्तर के अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय के लिए प्रत्येक माह के पहले समन्वय बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस समन्वय बैठक में जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों से सम्बन्धित ऐसी समस्याओं एवं प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों […]

Continue Reading

क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता : सविता कपूर

देहरादून। आज कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने वार्ड 43 द्रोणपुरी के न्यू पटेल नगर भवानी शंकर मंदिर में विधायक निधि से निर्मित हाल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि सिर्फ द्रोणपूरी वार्ड में ही लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का निर्माण कार्य कराया गया है, मसूरी […]

Continue Reading

दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

देहरादून. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान में की गई अभद्र टिप्पणी और हल्द्वानी के रैली मंच के “शुद्धिकरण” के विरोध में आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के आह्वान पर प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय और पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष […]

Continue Reading

टनल रेस्क्यू में तेजी और बेहतर समन्वय पर जोर, आयुक्त ने श्रमिक हितों की भी ली जानकारी

देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेस्क्यू अभियान की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों, संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय तथा श्रमिकों के हितों से जुड़े विषयों पर विस्तृत समीक्षा की […]

Continue Reading