‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 24वाँ पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ सम्पन्न राष्ट्र प्रमुखों की बैठक बुलाने के आहवान के साथ घोषणा पत्र जारी

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में आयोजित ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 24वें पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ में पधारे 61 देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश व अन्य प्रख्यात हस्तियों ने ‘लखनऊ घोषणा पत्र’ के माध्यम से विश्व के सभी देशों के राष्ट्र प्रमुखों का आह्वान किया है कि भावी पीढ़ी के लिए स्वच्छ […]

Continue Reading

नई विश्व व्यवस्था नहीं बनी तो दुनिया का अस्तित्व खतरे में- देश-विदेश से पधारे न्यायविदों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा आयोजित ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 24वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के तीसरे दिन आज 61 देशों से पधारे मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों एवं क़ानूनविद्दों ने जोरदार शब्दों में नई विश्व व्यवस्था की आवाज उठाई और इस दिशा में सी.एम.एस. द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए एक मत से कहा […]

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन का आज हुआ भव्य उद्घाटन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा आयोजित ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 24वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ का उद्घाटन आज मॉरीशस के उप-राष्ट्रपति श्री मैरी सिरिल एडी बोइसेज़ोन ने सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री बोइसेजोन ने कहा कि शांति स्थापना को प्रोत्साहित करने हेतु हर स्तर पर प्रयास करने की […]

Continue Reading

61 देशों से पधारे प्रख्यात हस्तियों के सम्मान में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के आमन्त्रण पर ‘24वें अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन’ में प्रतिभाग हेतु 61 देशों से पधारे 250 से अधिक मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों व अन्य प्रख्यात हस्तियों का ‘स्वागत समारोह आज सायं सी.एम.एस. कानपुर रोड परिसर में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री मैरी सिरिल एडी बोइसेज़ोन, उप-राष्ट्रपति, मॉरीशस एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुषमा […]

Continue Reading

61 देशों के मुख्य न्यायाधीशों व न्यायाधीशों का लखनऊ आगमन आज

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा 3 से 7 नवम्बर तक आयोजित ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 24वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ में प्रतिभाग हेतु 61 देशों के 250 से अधिक मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश व अन्य प्रख्यात हस्तियाँ आज लखनऊ आ रहे हैं। इन गणमान्य हस्तियों ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की समाधि ‘राजघाट’ पर श्रद्धासुमन […]

Continue Reading

सी.एम.एस. छात्रों ने जीते 25 गोल्ड मेडल

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अयोध्या रोड कैम्पस के प्राइमरी सेक्शन के 25 मेधावी छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अन्तर-विद्यालयी ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लखनऊ का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन किड्स एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित हुई। गोल्ड मेडल अर्जित करने वाले इन मेधावी छात्रों […]

Continue Reading

नेशनल डिफेन्स एकेडमी में सी.एम.एस. के दो छात्र चयनित

लखनऊ, 29 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के दो मेधावी छात्रों ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.) में अन्तिम रूप से चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. के इन चयनित छात्रों में सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्र सात्विक वर्मा एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्र यशवर्धन […]

Continue Reading

विधानसभा व इमामबाड़ा की खूबसूरती देख अभिभूत हुए विदेशी संगीतकार

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के आमन्त्रण पर लखनऊ पधारे 27 देशों के 300 से अधिक संगीतकार प्रदेश की संस्कृति व सभ्यता को दर्शाती विधानसभा की खूबसूरती देख अभिभूत हो गये। इस अवसर पर सभी 300 विदेशी संगीतकारों ने सामूहिक फोटो भी खिंचवाये। इसके बाद, ये सभी विदेशी मेहमान संगीतकार बड़ा इमामबाड़ा व लखनऊ की अन्य […]

Continue Reading

सी.एम.एस. छात्र को ‘नेशनल वण्डरकिड’ खिताब

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (तृतीय कैम्पस) के मेधावी छात्र सोमबुद्ध सिंह को नेशनल ब्रेनोब्रेन वण्डरकिड्स कम्पटीशन में शानदार प्रदर्शन हेतु ‘नेशनल वण्डरकिड’ खिताब से नवाजा गया है। सोमबुद्ध ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर पर छठी रैंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है तथापि इस उपलब्धि हेतु इस मेधावी छात्र को […]

Continue Reading

बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं सी.एम.एस. छात्र- डा. पूर्णिमा पाण्डेय, पूर्व कुलपति, भातखण्डे संगीत संस्थान

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस द्वारा आयोजित ‘एनुअल पैरेन्ट्स डे समारोह’ का भव्य आयोजन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारी डा. पूर्णिमा पाण्डेय, पूर्व वाइस-चांसलर, भातखण्डे संगीत संस्थान (डीम्ड यूनिवर्सिटी) ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. […]

Continue Reading