1317 एलटी शिक्षकों को एक माह में मिलेगी तैनातीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून, 27 फरवरी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक अध्यापक (एलटी) पद पर चयनित 1317 शिक्षकों को एक माह के भीतर नियुक्ति दी जायेगी। विभिन्न विषयों में चयनित इन शिक्षकों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर प्रथम तैनाती दी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां […]

Continue Reading

10 मार्च से शुरु होगा तीन दिवसीय रेशम कृषि मेला

देहरादून, 27 फरवरी। रेशम विभाग द्वारा 10 मार्च से तीन दिवसीय रेशम कृषि मेले का आयोजन देहरादून के सहसपुर में किया जाएगा, जिसका उद्घाटन प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी करेंगे। वीरवार को देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में रेशम विभाग की बैठक के दौरान कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने […]

Continue Reading

सीएम ने प्रदान किए 126 नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र

देहरादून, 27 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायतीराज विभाग के अन्तर्गत 126 नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। पिछले साढ़े तीन सालों में राज्य में 20 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नौकरी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने सभी […]

Continue Reading

राज्यपाल ने की महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना

देहरादून 26 फरवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Continue Reading

2 मई को प्रातः 7 बजे शुभ लग्न पर खोले जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट

देहरादून। पंच केदार में प्रमुख भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रातः 7 बजे शुभ लग्न पर खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा केदार के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई। पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर […]

Continue Reading

डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास त्यूनी का निरीक्षण किया

देहरादून, 25 फरवरी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्यूनी भ्रमण के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम के निरीक्षण से जहां विद्यालय को कई सौगात मिली, वही विद्यालय की बालिकाओं ने डीएम को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की। स्कूल में दसवीं कक्षा के बाद विज्ञान वर्ग में […]

Continue Reading

कॉफी टेबल बुक ‘श्री केदारनाथ जी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर एक और प्रयास’ का विमोचन

देहरादून, 25 फरवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजभवन में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बनाई गई कॉफी टेबल बुक ‘श्री केदारनाथ जी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर एक और प्रयास’ का विमोचन और यूएसडीएमए के डैशबोर्ड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए […]

Continue Reading

लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत पोस्को पर पॉलिटेक्निक की छात्राओं का किया गया मार्गदर्शन

देहरादून, 25 फरवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं को पॉश पोस्को के बारे में बताया गया। इस अवसर पर नीतिश चंद्र भदुला असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा छात्राओं को वर्कप्लेस पर होने वाले उत्पीड़न एवं उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। […]

Continue Reading

भारत-नेपाल के बीच हवाई सेवाओं का विस्तार जरूरी: महाराज

देहरादून। नेपाली यात्रियों के लिए भारत में प्रवेश करने की प्रक्रिया को यदि सरल बना दिया जाये तो इससे दोनों देशों के बीच सदभाव बढ़ने के साथ-साथ पर्यटन में वृद्धि हो सकती हैं। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण, मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल के महेंद्रनगर […]

Continue Reading

उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन संपन्न

देहरादून 24 फरवरी। उत्तराखंड जजेस एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन दून विश्वविद्यालय सभागार देहरादून में सम्पन्न हुआ है, जिसमें समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सुधांशू धूलिया उपस्थित रहे। जिन्होंने उत्तराखंड जजेज एसोसिएशन को शुभकामनाएं देते हुए अपने सम्बोधन में उत्तराखण्ड राज्य के समस्त न्यायिक अधिकारियों को कहा […]

Continue Reading