शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार ने भरा शिव सैनिकों में जोश

उत्तराखंड

देहरादून/कालाढूंगी। आज लोहरियासाल तल्ला नेगी गेस्ट हाउस में विधानसभा कालाढूंगी मे प्रतिनिधि सम्मेलन विधानसभा प्रभारी मुकेश जोशी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सम्मेलन मे  मुख्य अतिथि के रूप मे राज्य प्रमुख शिवसेना उत्तराखंड गौरव कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रदेश उप प्रमुख  रूपेंद्र नागर ने भाग लिया। कार्यक्रम में कई विशिष्ट लोगों व पूर्व सैनिकों ने शिवसेना में आस्था व्यक्त की। राज्य प्रमुख गौरव कुमार ने शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन 2022 को ध्यान में रखते हुए शिवसैनिक कार्य करते रहें और जनता के बीच जनता की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहें। भाजपा और कांग्रेस से त्रस्त होकर जनता तीसरे विकल्प की ओर निहार रही है जो विकल्प शिवसेना को बनना है। राज्य प्रमुख शिवसेना उत्तराखंड गौरव कुमार का जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, कालाढूंगी मे कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी मुकेश जोशी, महामंत्री शंभू दत्त साहिल, मंडल प्रमुख हेमंत कुमार, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, पदम पाल, सरजू प्रसाद पांडे, संगठन मंत्री अशोक सिंधी, पूर्व नगर प्रमुख विकास गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजेश साहू, प्रमोद आर्य, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक कश्यप , मीडिया प्रभारी विकास मल्होत्रा, राजीव रस्तोगी, व्यापारी नेता नंदकिशोर लाल जायसवाल, सूरज लांबा, अनिल अग्रवाल, नगर प्रचार सचिव पूरन सागर, पूर्व विधायक प्रत्याशी चंदन राणा, नगर सचिव दीपक राजपूत, पुरुषोत्तम सिंह बिट्टू आदि  शिवसेना के वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मिलित हुए। शिव सैनिकों ने  राज्य प्रमुख गौरव कुमार को प्रतीक चिन्ह तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया। शिवसेना ने  समाज में  कार्य करने वाले सम्मानित प्रतिनिधियों को  शिवाजी महाराज का प्रतीक चित्र देखकर सम्मानित किया। सूबेदार केदार सिंह, सूबेदार जीवन जोशी, डॉक्टर एमसी रेवाड़ी, हरीश कोठारी, देवी दत्त नीयोलिया, चंद्रशेखर मुंनगली, पंडित गोविंद विनवाल, पंडित विजय उप्रेती, हवलदार हरीश जोशी को सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया।  कार्यक्रम में दर्जनों शिवसेना पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *