भारतीय जनता पार्टी महानगर ने किया डॉक्टराे को सम्मानित

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट द्वारा डॉक्टर डे पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहूवाला देहरादून में हेल्प एवं वैलनेस सेंटर के डॉ सुनील साह और डॉक्टर प्रदीप कंडवाल सहित समस्त नर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने विश्व चिकित्सक दिवस के बारे में बताया की डॉक्टर्स डे देशभर में 1 जुलाई को मनाया जाता है। यह खास दिन डॉक्टरों के योगदान को सम्मान देने के लिए है। 1 जुलाई को देश के महान शिक्षक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र राय का जन्मदिन और पुण्य तिथि होती है। डॉक्टर रॉय देश की सेवा में लगे रहते थे जिनको सम्मान देने के लिए 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महानगर कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पूरा विश्व करोना महामारी की चपेट में है, ऐसे में जीवन की रक्षा करने वाले डॉक्टरों ने लोगों को कोविड-19 नाम से अपनी सेवाएं देकर इस दानव से बचाए है। सुमित कुमार, आरपीएस चौहान, एकता राणा, मुकेश चौहान आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *