नीवन जोशी ने बताया भाजपा को विकास विरोधी

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी के महामंत्री नीवन जोशी ने भाजपा पर उत्तराखण्ड राज्य को 5 वर्षो में तीन मुख्यमंत्रियों को बदले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा के लोग पारदर्शी राजनीति की बात करते हैं, दूसरी तरफ विगत तीन माह में दो मुख्यमंत्री बदले गये हैं जिससे पहले से ही आर्थिक बोझ का दंश झेल रही है। उन्होेंने उत्तराखण्ड राज्य में भाजपा को राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का जिम्मेदार गठराते हुए भाजपा को विकास विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ वैसे ही राज्य कोरोना संक्रमण के कारण आर्थिक दंश झेल रहा है, दूसरी तरफ ऐसे हालात में मुख्यमंत्री कोे बदला जाना राज्य की जनता के साथ एक छलावा है। उन्होंने कहा भाजपा को राज्य के विकास से कोई सरोकार नही है, भाजपा केवल अपना उल्लू सीधा करना चाहती है। श्री जोशी ने कहा कि विगत साढे चार वर्षो में भाजपा ने केवल और केवल मुख्यमंत्रियों को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने डंबल इंजन के नाम पर इन्हें प्रचण्ड बहुमत दिया था ताकि राज्य का विकास त्वरित गति से हो सके। परन्तु भाजपा ने विकास ना कर राज्य की जनता को ठगने काम किया है। जिसे आने विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता इन्हें सबक सिखाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *