प्रदेश प्रवक्ता भाजपा बनाए जाने पर राजेश कुमार का दून में स्वागत

उत्तराखंड

देहरादून। आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय देहरादून में राजेश कुमार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पूर्व राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग को प्रदेश प्रवक्ता भाजपा बनाए जाने पर महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया। तथा वरिष्ठ नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये महानगर अध्यक्ष धर्मपाल घाघट ने कहा की उत्तराखंड राज्य मे विकास कार्य निर्वाध गति से चल रहे हैं। रोजगार, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, और हर तरह की बुनियादी मुद्दों को हल करने की दिशा में भाजपा सरकार ने बेहतर कार्य किया है। सरकार कोरोना पर अंकुश लगाने में पूरी तरह सफल रही। राज्य में पलायन के लिए भी मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना के तहत बहुत योजनाये चल रही है और उसका निश्चित रूप से लोगो को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रविंद्र वाल्मीकि, राजेश राजोरिया प्रदेश कोषाध्यक्ष, धर्मपाल घाघट महानगर अध्यक्ष, महानगर महामंत्री जगराम सिंह, महानगर उपाध्यक्ष मोतीराम, मंडल मंत्री राजीव राजोरी, भाजपा नेता मदन वाल्मीकि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *