देहरादून 9 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, किसानों की समस्याओं, हरिद्वार कुम्भ में हुए आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट महा घोटाले तथा तीर्थ पुरोहितों की मांगों को लेकर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह के आह्रवान पर 10 जुलाई को प्रदेश मुख्यालय देहरादून में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के साथ मुख्यमंत्री अवास कूच कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि आज इसी कार्यक्रम की तैयारी हेतु वरिष्ठ कांग्रेसजनों की एक बैठक प्रदेश मुख्यालय देहरादून में आयोजित की गई साथ ही दूरभाष पर सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, विधायकगणों, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व शहर अध्यक्षों, अनुषांगिक संगठनों, विभागो, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, ब्लाक व नगर अध्यक्षों से वार्ता कर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आग्रह किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश प्रभारी श्री देवन्द्र यादव जी सहित वरिष्ठ नेतागण भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में प्रदेश प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेंद्र शाह मनीष नागपाल याकूब सिद्धिकी, हरिकृष्ण भटट महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, डाॅ0 आर0पी0 रतूडी, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, संदीप चमोली, दीप बोहरा, विजय रतूडी, अमनमणि, शोभाराम, प्रेरित मोहन, पुष्कर सारस्वत, सूर्य प्रताप सिंह राणा आदि कांग्रेसजन उपसिथत थे।