15 जुलाई से 29 रूटों पर चलेंगी विश्वनाथ सेवा

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

ऋषिकेश। 15 जुलाई से पर्वतीय क्षेत्र के सभी रूटों पर विश्वनाथ सेवाएं शुरू हो जाएंगी। चार महीने से सभी रूटों पर बस सेवाएं बंद होने से लोग परेशान थे। इन बसों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी। ऋषिकेश, देहरादून एवं हरिद्वार से प्रतिदिन 29 सेवाएं संचालित होती है। कोरोना कर्फ्यू के कारण सवारियां न मिलने से अधिकांश सेवाएं बंद कर दी गई थी। यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने बताया कि विश्वनाथ सेवा संचालित करने को लेकर टीजीएमओ में बैठक कर सभी रूटों पर विश्वनाथ सेवा संचालित करने का निर्णय लिया गया। 15 जुलाई सभी रूटों पर सेवा संचालित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *