नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। ओम सिटी देहरादून में नवनिर्मित मंदिर में मां दुर्गा, शिव परिवार, राम दरबार आदि की मूर्तियों में आज आचार्य अनिल सकलानी, आचार्य अनिल धस्माना, आचार्य भारत भूषण खेड़ा, आचार्य सुभाष घिल्डियाल एवं गिरीश शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के बीच 3 दिन से चला आ रहा है प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, स्थानीय पार्षद आलोक कुमार, भाजपा धर्मपुर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, रविंद्र बंसल सहित सभी कॉलोनी वासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आरंभ में कॉलोनी की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई एवं कार्यक्रम के पश्चात पश्चात भंडारे का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *