अंबेडकर नगर मंडल धामावाला में धूमधाम से मनाया गया हरेला महोत्सव

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। भाजपा प्रदेश शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट के दिशा निर्देश पर अंबेडकर नगर मंडल धामावाला वार्ड 26 में भाजपा पूर्व पार्षद प्रत्याशी रईस अंसारी बुथ अध्यक्ष के नेतृत्व में हरेला पर्व अंबड़ी धूमधाम से मनाया गया। रईस अंसारी ने इस अवसर पर कहा की हरेला उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व हरियाली का प्रतीक है। सावन लगने से 9 दिन पहले बोई जाने वाली हरियाली को दसवे दिन काटा जाता है और इसी दिन इस पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अंकुर जैन ने हरेला पर्व पर प्रकाश डाला। प्रदेश पदाधिकारी रईस खान ने प्रदेशवासियों से इस पर्व पर अपने घर मोहल्ले और पार्कों में पौधरोपण का आह्वान किया। आज नीम, आंवले के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में दिनेश अरोड़ा, जेसी रेखी, दिनेश अरोड़ा, जतिन खुराना, अमजद, सुमित सहगल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *