आज आये कोरोना के 32 नए मामले, 1 की मौत

उत्तराखंड

देहरादून। कोविड-19 के आज उत्तराखंड में 32 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 341433 हो गया है जबकि आज एक मरीज की मौत हुई है जिससे मरीजों की मौत का आंकड़ा भी 7356 हो गया है. आज विभिन्न अस्पतालों से 66 मरीज डिस्चार्ज हुए इस तरह अब राज्य में 656 मरीज विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 1, चमोली में 1, देहरादून में 5, हरिद्वार में 5, नैनीताल में 8, पौड़ी गढ़वाल में 1, पिथौरागढ़ में 5, रुद्रप्रयाग में 1, टिहरी गढ़वाल में 1, उधम सिंह नगर में 2, उत्तरकाशी में 2 तथा आज दो जनपद चंपावत और बागेश्वर मे आज कोई भी कोरोना का संक्रमित मरीज नहीं मिला है. इस तरह आज राज्य में 32 में संक्रमित मरीज मिले हैं जो राहत भरी खबर है जिस तरह से राज्य में क्रोना का ग्राफ गिर रहा है उससे अब भी लोगों को सबक लेने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *