आज आये कोरोना के 34 नए मामले

उत्तराखंड

देहरादून। कोविड-19 के आज उत्तराखंड में मात्र 34 संक्रमित मरीज मिलने के चलते राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 341486 हो गया है। वही एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि आज 45 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं जबकि आज 604 लोग अब भी अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा को छोड़कर बागेश्वर में 1, चमोली में 2, चंपावत में 1, देहरादून में 2, हरिद्वार में 5, नैनीताल में 12, पौड़ी गढ़वाल में 1, पिथौरागढ़ में 3, रुद्रप्रयाग में 3, टिहरी गढ़वाल में 1, उधम सिंह नगर में 2, तथा उत्तरकाशी में 1 व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण मिले हैं जिससे आज राज्य में 34 लोगों में यह संक्रमण पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *