युवा कांग्रेस उत्तराखंड ने निकाला अधिकार सत्याग्रह मार्च

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज युवा कांग्रेस उत्तराखंड द्वारा संदीप चमोली के नेतृत्व में सरकार द्वारा पुलिस आरक्षी पेग्रेड को निरंतर लटकाने के विरोध में परेड ग्राउंड से सचिवालय तक एक अधिकार सत्याग्रह मार्च निकाला गया। इस अवसर पर संदीप चमोली ने द्वारा कहा की सरकार द्वारा निरंतर पुलिस पे ग्रेड के मामले को जानबूझ कर लटकाया जा रहा है। रोज नई-नई कमेटी बनाकर मात्र सरकार द्वारा अपने काम की इतिश्री की जा रहा है, जिससे की निरंतर पुलिस विभाग  का मनोबल गिर रहा है। अपने कर्म के प्रति वचनबद्ध होने के कारण वह अपनी मनोदशा खुलकर वक्त भी नहीं कर सकते हैं। जबकि मुख्यमंत्री बनने से पहले पुष्कर सिंह धामी द्वारा पत्र लिखकर साफ-साफ तत्कालीन मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया था कि वह पुलिस पे ग्रेड को जल्दी से जल्दी लागू  कर दें। परंतु जब स्वयं आज प्रदेश की कमान उनके हाथ में है तो अब विलंब होना सबकी समझ से परे है। जब विधायक रहते हुए उनके अनुसार यह मामला काफी संवेदनशील था परंतु अब उनके द्वारा देरी किए जाना न्याय गत नहीं है। उत्तराखंड युवा कांग्रेस मांग करती है कि जल्द से जल्द पुलिस का पे ग्रेड 4600 किया जाए। जो राज्य की न्याय व्यवस्था के लिए काफी आवश्यक है और पुलिस के साथियों का मनोबल को ऊँचा करने का काम करेगा।  मार्च में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी युवा कांग्रेस उत्तराखंड प्रदीप सूर्या,  भूपेंद्र नेगी जिलाध्यक्ष देहरादून, प्रदेश महासचिव जितेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता नवनीत कुकरेती,  प्रदेश महासचिव कमल कांत, प्रदेश प्रवक्ता आयुष्य सेमवाल, प्रदेश सचिव अभय, सचिव बलजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमन बत्रा कथूरिया, महानगर महामंत्री हरेंद्र बेदी, प्रदेश सचिव शिवम कुमार सागर कपाड़िया, प्रिंस शर्मा, सुनीत कुमार उपाध्यक्ष, अमन बत्रा कथूरिया, हरेंद्र बेदी, प्रिंस शर्मा, सुनीत कुमार महानगर महामंत्री, हरेंद्र बेदी,‌ प्रदेश सचिव शिवम कुमार सागर कपाड़िया, प्रिंस शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *