दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की इकाई का गठन

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा रायपुर के तपोवन बाजार में अपनी इकाई का गठन किया। जिसमें भुवन पालीवाल को दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल तपोवन इकाई का अध्यक्ष बनाया गया और उनके साथ ही अमित शाह को महामंत्री, रोहित नौटियल को कोषाध्यक्ष एवम वासु सिंह को व्यापार मंडल की मैंन इकाई में कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। जिस पर वहाँ के सभी दुकानदारो द्वारा सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेंसोन ने तपोवन व्यापार मंडल के व्यापारियों का व्यापार मंडल के साथ जुड़ने के लिए स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेंसोन द्वारा चारो पदाधिकारियों मनोनयन पत्र देकर बधाई दी और आगे इसी प्रकार से एकजुट होकर और सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलने को कहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेंसोन ने कहा कि दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अभी और कई जगह दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अपनी इकाइयों का गठन करेगा और व्यापारी वर्ग को कुछ भी समस्या आती है तो व्यापार मंडल उस परेशानी को हल करने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर संरक्षक सुशील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, महासचिव पंकज डिडान, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी, शशि शर्मा, हरीश चंद्र, पालीवाल अजय गोयल, विपिन वर्मा, रमन देव पंवार, सतीश रावत, मुकेश, संदीप गोयल, राजेश, रोशन, फरहान, चेतन, विकास पुंडीर, विक्की, पुन, सुंदरियाल, रविंदर आदि बहुत से व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *