बंसीधर भगत का जन्मदिन भाजपाइयों ने मनाया धूमधाम से

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

दून रॉयल न्यूज़
देहरादून। उत्तराखंड शहरी विकास एवं देहरादून प्रभारी मंत्री बंसीधर भगत का जन्मदिन भाजपाइयों ने जोश के साथ मनाया।बंसीधर भगत के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता द्वारा आयोजित राजकीय पूर्व माध्यमिक विधालय में गरीब,बेसहारा बच्चो के बीच केक काटकर व बच्चो के साथ दिनका भोजन कर मंत्री का जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि बंसीधर भगत सौम्य व्यवहार के धनी है,कुशल राजनीतिक के साथ लोकप्रिय जनप्रतिनिधि है हम उनकी जन्मदिवस के अवसर पर उनके कुशल स्वस्थ की कामना करते है।
विधायक खजांदास ने कहा कि बंसीधर जी वरिष्ठ विधायक एवं मंत्री है उनका प्यार सदैव हम सबको मिलता है प्रभु उनको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे। प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल कहा कि बंसीधर भगत अनुभवी है उनका लाभ संगठन को सदैव मिला है में मंत्री के कुशल स्वास्थ्य की कामना करता हूँ व जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं।इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री कैलाश पंत , रविन्द्र कटारिया ,भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी ,मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल,वार्ड अध्यक्ष सुरेश प्रजापति, अमित अरोरा, दीवान चंद, गंगासागर प्रजापति,पार्षद भूपेंद्र कठैत, श्रीमती समिधा गुरुंग,श्रीमती शारदा गुप्ता,भाजयुमो अध्यक्ष अंशुल चावला कुलदीप पंत, राजकुमार तिवारी, लछु गुप्ता, आदि उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *