राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संरक्षक बने मेयर

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने अपनी समस्त प्रदेश की और महानगर इकाई के साथ प्रतिनिधि मंडल के रूप में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा से शिष्टाचार भेंट कर अपनी समस्त सदस्यों का परिचय कराया। उन्होंने कहा की महानगर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अपनी शाखा स्थापित करने के लिये व्यापारियों की स्थानीय एवं प्रांतीय समस्याओं के निराकरण के लिये उनके सहयोग की अपेक्षा करते है। उन्होंने बताया की मेयर सुनील उनियाल गामा को मंडल संरक्षक के रूप में रखा गया है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता को बधाई दी और कहा की आज सारे व्यापारियों को एक प्लेटफार्म पर ले आए हैं, जिससे व्यापारियों के हित में कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री डीडी अरोड़ा ने मेयर सुनील उनियाल गामा का धन्यवाद दिया और कहा की उन्हे पूर्ण विश्वास है कि मेयर के संरक्षण में राष्ट्रीय व्यापार मंडल निश्चित रूप से सभी व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद जैन ने कहा कि संगठन में शक्ति है हम सभी एकजुट होकर किसी भी समस्या का निराकरण करेंगे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल जी प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार तिवारी जी नितिन जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप दुग्गल, प्रदेश मंत्री सुनील साह, प्रदेश मंत्री राहुल चौहान, ललित आनंद, अर्चित अग्रवाल, अमित सरीन, विपिन जुयाल, अनूप दुबे, अम्बिका गैरोला, गौरव गुप्ता मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *