नवीन जोशी ने की कैंट विधानसभा से दावेदारी

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी ने आज दल बल के साथ दिल्ली पहुँच कर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव से मिलकर कैंट विधानसभा से विधायक हेतु अपनी दावेदारी पेश की। इस दौरान नवीन जोशी ने अपने द्वारा किये गये कार्यो का लेखा जोखा भी प्रभारी को दिया। देवेंद्र यादव ने कैंट विधानसभा से आये हुए सभी लोगों को सुना व पार्टी हित में कार्य करते रहने को कहा। नवीन जोशी ने कहा कि उन्हे पूर्ण विश्वास है कि इस बार पार्टी उनके नाम पर विचार करेगी। कैंट विधानसभा से मुख्य लोगों में प्रेमनगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, सुधीर चौंधरी, अमन बत्रा, गौरव कुमार, राहुल इंदरजीत सिंह, कुलदीप नरूला, सुनील कुमार, अजय यादव, हेमंत सिंह, अखिल, रवि नेगी, जितिन ओबरlय आदि मुख्य रूप से उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *