देहरादून। आज कोविड-19 वैक्सिनेशन की डोज़ लगवाने के लिए शिव सेना मुख्यालय पर भारी संख्या में लोग उपस्तिथ रहे। इस अवसर पर लाभार्थीयो को डोज़ देने से पूर्व शिव सेना उप प्रमुख शिवम् गोयल एंव शिव सेना नेत्री निधि गुप्ता ने कोविड़-19 की गाइडलाइन पालन के लिए शपथ लेकर संकल्प दिलाया। सभी लोगों ने शिव सेना परिवार का आभार जताया। इस दौरान लगभग 345 लोगों को कोविंड-19 की डोज़ दी गयी। डॉक्टर पंकज रौथान, अश्वनी कुमार ने टीकाकरण किया। आशा कार्यकर्ता श्रीमती आरती, सुनीता देवी आदि रही। शिव सेना से राजीव कुमार थापा, सूरज सोनकर, निशा मेहरा, रोहित बेदी, रुपम वोहरा, विकास सिंह, रामअवतार गुप्ता, संजय अरोरा, करुणा वोहरा, अशोक मास्टर, बॉबी प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
