क्या एक नेता को नेता कहना गलत है : रविंद्र आनंद

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र आनंद ने पोस्टर विवाद पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री खुद बताएं कि आप की ओर से लगाए गए पोस्टर में क्या गलत है। क्या एक नेता को नेता कहना गलत है।’ उन्होंने भाजपा पर बौखलाहट में आप नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। आप की ओर से पोस्टर लगाए जाने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्‍ताओं पर मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध करते हुए रविंद्र आनंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधा। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि पोस्टर में एक तरफ कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल और दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फोटो लगाई गई थी। पोस्टर में कर्नल कोठियाल को देशभक्त और मुख्यमंत्री धामी को नेता लिखने पर भाजपा को क्या नाराजगी है, यह मुख्यमंत्री को बताना चाहिए। उन्होंने भाजपा से सवाल पूछा कि क्या मुख्यमंत्री धामी नेता नहीं हैं और क्या मुख्यमंत्री को नेता कहना गलत है? इसके बाद आनंद ने कहा कि भाजपा आप की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। इस पोस्टर से भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं को परेशानी है, जो मुख्यमंत्री बनने पर धामी को अपना नेता बनाए जाने से नाराज थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *