शिव सेना मुख्यालय पर दूसरे दिन भी रहा वैक्सिनेशन के लिए ताता

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज गोविंद गढ़ स्थित शिव सेना मुख्यालय पर दूसरे दिन भी वैक्सिनेशन के लिए स्थानीय लोगों का ताता लगा रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों को बुलाना पढ़ा। शिव सेना नेत्री निधि गुप्ता एंव विकास सिंह के नेत्रत्व में लोगों को समझाया गया एंव नियंत्रित किया गया। इस दौरान लगभग 600 लोगों को कोविड-19 की डोज़ दी गयी। डॉक्टर पंकज रौथान, अश्वनी कुमार व अन्य स्टाफ़ उपस्तिथ रहा। शिव सेना से वासु परविंदा, कार्तिक सहगल, जशन चंडोक, सुभाष गुप्ता, सूरज सोनकर, संजय अरोरा, शीला सिंह, शशांक सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *