देहरादून। आज दोपहर थाना मसूरी को सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि दो युवक जो गुड़गांव हरियाणा के रहने वाले हैं तथा मसूरी घूमने आए थे, मसूरी झील पैदल मार्ग से आगे निकलकर जंगल में कहीं भटक गए हैं। इस पर तत्काल थाना स्थानीय से एक टीम गठित कर उक्त दोनों युवकों को ढूंढने के लिये रवाना किया गया। काफी प्रयासों के पश्चात उक्त दोनों युवकों दक्ष पुत्र उमेश निवासी गुड़गांव हरियाणा व मयंक शर्मा पुत्र विनीत शर्मा निवासी गुड़गांव हरियाणा को थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मसूरी झील से काफी आगे भट्टा फॉल से आगे जंगल में बरामद किया। जिन्हें सकुशल लाकर उनके होटल तक छोड़ा गया। दोनों युवकों द्वारा मसूरी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम मे उप निरीक्षक विनय शर्मा, पुलिस कांस्टेबल अरविंद, पुलिस कांस्टेबल शेखर सिंह शामिल थे।