2022 विधानसभा चुनाव कांग्रेस करेगी फतेह : जोशी

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज कैंट विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की बैठक राजेंद्र नगर में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी ने कहा की हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा को 2022 विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देना है और हर हाल में कैंट विधानसभा को जीतकर कांग्रेस की सरकार बनानी है। श्री जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों और दोगली नीतियां ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है। जनता के लिए इनके पास कोई ठोस कार्य कोई योजना नहीं थी, बेरोजगार सड़कों पर धक्के खा रहे हैं। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। महिलाओं का अपमान हो रहा है और समाज के अन्य वर्ग भी इस सरकार से पीड़ित हैं। महंगाई चरम पर है, आए दिन खाद्य पदार्थों में और अन्य जरूरत के सामान में मूल्यवृद्धि लगातार होती रहती है। जिसका सीधा-सीधा असर गरीब जनता पर पड़ता है। जहां तक कैंट विधानसभा की बात है तो पिछले लगभग 30 साल से भाजपा का ही  विधायक है परंतु 30 सालों में कैंट विधानसभा में कोई ऐसा एक भी उत्कृष्ट कार्य नहीं हुआ है। जिसको भाजपा विधायक अपनी उपलब्धि बता सकें केवल और केवल कैंट विधानसभा में जनता की दुर्दशा और समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। परंतु इस भाजपा की गलत व दोगली नीतियों के विरुद्ध इस बार जनता ने मन बनाया है की वो कांग्रेस को वोट देगी और भाजपा के कुशासन से जनता मुक्त होगी। श्री जोशी ने बैठक में आए हुए सभी पार्टी पदाधिकारियों , ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्षों, नेताओं से आव्हान करते हुए का की पार्टी जिस भी व्यक्ति को टिकट देगी हम सबको पूरी एकजुटता के साथ उसे यहां से विजय श्री दिलानी है और 2022 में कांग्रेस का परचम लहराना है। पूर्व राज्य मंत्री व अखिल भारतीय पंचायत परिषद के परदेस संयोजक मनीष कुमार ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के 8 बार के विधायक की नाकामियों का एक उदाहरण प्रेम नगर अस्पताल है जिसकी दुर्दशा किसी से छिपी हुई नहीं है। लगभग एक लाख की आबादी जो उस संबंधित क्षेत्र से लगती हुई है और इस सरकारी अस्पताल पर निर्भर है की हालात आज बहुत ही खराब हो गए हैं ना तो सीटी स्कैन मशीन है और ना ही एमआरआई मशीन स्टाफ भी कम है और अन्य परेशानियों से अस्पताल जूझ रहा है। लोगों को सही इलाज भी इस अस्पताल में नहीं मिल पाता है जिसकी सारी जिम्मेदारी इन भाजपा विधायक की है, अगर यह कुछ काम कर रहे होते तो आज अस्पताल मल्टी स्पेशलिटी का बन चुका होता। भाजपा ने केवल और केवल कैंट विधानसभा की जनता को छला और धोखा दिया है जिसका जनता 2022 में इनको सत्ता विहीन करके सबक सिखाएगी।

प्रदेश कांग्रेस  प्रवक्ता दीप बोरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजीव पुंज, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र धवन, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मिशन 2022 फतेह करना है और इसके लिए हमें बूथ स्तर को भी मजबूत करने की जरूरत है ताकि हम कांग्रेस पार्टी को विजय श्री दिलवा सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो इनकी झूठी और गलत नीतियों से प्रभावित ना हो। उन्होंने कहा की महंगाई आसमान छू रही है बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए पार्षद श्रीमती कोमल वोहरा पार्षद, श्रीमती सुनीता गुप्ता, पार्षद श्रीमती सुमित्रा ध्यानी, पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक को श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कौशल, श्रीमती मंजू त्रिपाठी, मोहम्मद शाहिद ,प्रताप अस्वाल ,फिरोज अहमद, हरेंद्र बेदी ,अनुराग गुप्ता, प्रेम नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, राजेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से  पूर्व राज्यमंत्री व अखिल भारतीय पंचायत परिषद के उत्तराखंड संयोजक मनीष कुमार, कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी पियूष गॉड, श्रीमति गौरी जोशी, अमन बत्रा, राकेश, विपिन चौधरी,केसी त्रिपाठी, विक्की नायक, मुकुल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *