महिला ने तीन बच्‍चों के साथ शक्ति नहर मे लगाई छलांग, एक बच्‍ची की मौत

उत्तराखंड क्राइम

देहरादून। विकासनगर में एक महिला का पति से विवाद हुआ तो तीन बच्‍चों के साथ शक्ति नहर पुल से छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने रेस्‍क्‍यू किया, जिसमें एक बच्‍ची की मौत हो गई। जबकि दो बच्‍चे अभी भी लापता हैं। थाना विकासनगर को सूचना मिली कि एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर पुल नंबर एक से छलांग लगा दी। पुलिस और जल पुलिस मौक पर पहुंची और स्‍थानीय लोग की मदद से बाहर निकाला। महिला व बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर उपचार के लिए नजदीकी अस्‍पताल भेज दिया। जहां डाक्‍टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान रब्बानी पत्नी शहजाद निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर, मृतक बच्ची जिया पुत्री शहजाद उम्र तीन वर्ष के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *